जट कन्हार,डोंगरगढ़
केशव साहू जिला ब्यूरो
पोस्ट मास्टर ग्रामीणों की जमा पूंजी पर डाका डाल कर हुआ फरार विभागीय जांच में आरोपी के घर से डेढ़ सौ से अधिक नकली पासबुक बरामद की गई
100 वर्ष पुरानी संस्था डाकघर के पोस्टमास्टर द्वारा ग्रामीण अंचल में निवासरत ग्रामीणों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर उनके विश्वास को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है।मामला राजनांदगांव जिले के अंतर्गत आने वाले डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत जटकन्हार स्थित पोस्ट ऑफिस का है।जहां नियुक्त पोस्ट मास्टर आशीष मंडावी द्वारा ग्रामीणों का फर्जी पास बुक जारी कर, स्वमेव बैंक बनकर विगत 10 वर्षों से ग्रामीणों से राशि ली जा रही थी।। इसके अलावा ओरिजिनल पासबुक में राशि अंकित कर राशि उनके खाते में जमा करके स्वयं अपने पास रख लिया जाता था।
2 वर्ष महिला ने की थी शिकायत, विभाग ने संज्ञान में नहीं लिया।
महिला खाताधारक ने बताया कि 1 लाख फिक्स्ड डिपॉजिट के नाम पर 2 वर्ष पूर्व पोस्ट मास्टर आशीष मंडावी के पास राशि जमा करवाई गई थी। किंतु ऑनलाइन में राशि दिखाई नहीं दे रही थी। जिसकी शिकायत डोंगरगढ़ स्थित मुख्य डाकघर क्या अधिकारी से करने पर बड़े मुश्किल से राशि वापस मिली। डाकघर अधिकारी द्वारा खाताधारक से आर्थिक अणुव्रत करने वाले पोस्ट मास्टर पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई ना ही उसे जट कन्हार स्थित पोस्ट ऑफिस से हटाया गया।
पीड़ित महिला का कहना है कि यदि उस वक्त डाकघर अधिकारी द्वारा पोस्ट मास्टर को हटा दिया जाता तो इतनी बड़ी राशि की गड़बड़ी से ग्रामीण को बचाया जा सकता था।पोस्ट मास्टर द्वारा ग्राम जटकन्हार के अंतर्गत आने वाले बेलगाँव, माडीतराई, कटली, धुसेरा, हरणसिंघी, नागतराई, डारागाँव, जामरी के मूल निवासीयों की जमा पूंजी में से विगत 10 वर्षों से हेरा फेरी कर लगभग एक करोड़ से अधिक की राशि का गबन किया जा चुका है।
विभागीय जांच में पोस्ट मास्टर के घर से बरामद की गई डेढ़ सौ से अधिक फर्जी पासबुक –
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिकायत होते ही विभाग द्वारा पोस्ट मास्टर आशीष मांडवी के घर की तलाशी ली गई । जिसमें 150 से अधिक फर्जी पासबुक को बरामद किया गया। डाकघर अधिकारियों का कहना है कि खाता धारको से प्राप्त शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।