किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज दिनांक 15 फरवरी को देव भूमि देव बलोदा मंदिर प्रांगण में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
शिविर में रक्तदान के साथ-साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की भी व्यवस्था की गई थी, जिसमें शुगर (ब्लड शुगर), बीपी (ब्लड प्रेशर), हीमोग्लोबिन तथा ब्लड ग्रुप की जांच की गई। विशेषज्ञ स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा सभी जांचें सावधानीपूर्वक की गईं।
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रत्येक रक्तदाता को मोशन फाउंडेशन एवं अखिल भारतीय पालक संघ द्वारा हेलमेट भेंट कर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना भी रहा।
आयोजकों ने बताया कि धार्मिक पर्वों पर इस प्रकार के सामाजिक सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं मंदिर समिति का विशेष सहयोग रहा।
अंत में सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।