आगामी मास में प्रदेश विद्यालयीन शिक्षा का नये शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ होने वाला है, विदित हो कि कुछ निजी विद्यालयों के द्वारा मनमानी फीस वसूली एवं पुस्तकों व यूनीफार्म हेतु निजी दुकानों से *खरीद के अनैतिक दबाव* अभिभावकों पर डाला जाता है, जिसके खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महाकौशल प्रांत समय समय पर विषय उठाता रहा है, सो महाकौशल प्रांत के प्रांत अध्यक्ष श्री ध्रुव प्रताप सिंह जी एवं प्रांत संगठन मंत्री श्री अजय कुमार मिश्रा जी के आह्वान पर पन्ना जिला कार्यकारिणी के द्वारा पन्ना कलेक्टर कार्यालय में प्राधिकृत अधिकारी अपर कलेक्टर नरेन्द्र सिंह धुर्वे को मुख्यमंत्री के नाम – निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी फीस वसूली एवं पुस्तकों व यूनीफार्म हेतु निजी दुकानों से खरीद के अनैतिक दबाव के खिलाफ आज 17 फरवरी दिन मंगलवार समय 12बजेpm को ज्ञापन सौंपा गया! एवं माननीय मुख्यमंत्री जी से विषय की गंभीरता को समझते हुए सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई !
ज्ञापन सौंपते समय अखिल ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष कु भूपेन्द्र सिंह परमार झलाई कोठी जिला सचिव त्यागी फूल सिंह भारती उपाध्यक्ष अमित कुमार शर्मा जिला सहसचिव विनोद जडिया मातृ शक्ति महिला प्रमुख करूणा खरे नगर अध्यक्ष मनोज शर्मा आदि की उपस्थित रही है
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पन्ना
संवाददाता मानस अवस्थी रिपोर्ट