इंडियन टीवी न्यूज
सुशील चौहान
जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी:पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता (भापुसे) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को गंभीर मामलो मे त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।उक्त आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी केवलारी आशीष भराडे के मार्गदर्शन में प्रकरणों में लगातार पुलिस थाना केवलारी द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है।थाना केवलारी में दिनांक 22/02/2026 को प्रार्थी गोविन्द प्रसाद दुबे पिता स्व.झनकलाल दुबे उम्र 53 वर्ष निवासी सुनेहरा चौकी छींदा थाना केवलारी ने रिपोर्ट लेख कराया कि गुलाब झारिया पिता लक्ष्मण झारिया उम्र 47 वर्ष निवासी सुनेहरा चौकी छिंदा थाना केवलारी ने बिजली का कनेक्शन मृतक निलेश उर्फ भोलाराम पिता डीलन झारिया उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम सुनेहरा थाना केवलारी के द्वारा न हटाने के कारण मारपीट कर हत्या कर दी हैं कि रिपोर्ट पर अप.क्र. 51/2026 धारा 103 (1), 238 (ए) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी को प्रकरण पंजीबद्ध होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाकर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी – गुलाब झारिया पिता लक्ष्मण झारिया उम्र 47 वर्ष नि निवासी सुनेहरा चौकी छिंदा थाना केवलारी
सराहनीय कार्य
थाना प्रभारी केवलारी निरीक्षक प्रीतमसिंह तिलगाम,उनि. प्रमोद भारद्वाज (चौकी प्रभारी छींदा) प्रआर 445 राजाबाबू शर्मा आर.515 गुलाब सिंह कुमरे आर.725 दीपक अमूले आर.134 अमित रघुवंशी का विशेष योगदान रहा।