ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा किया गया सीसी रोड का निरीक्षण कमियों को पूर्ण करने का दिया निर्देश।

```

खबर जनपद बांदा के तहसील बबेरू अंतर्गत विकासखंड कमासिन के ग्राम पंचायत बेर्रांव का है जहां पर जिला पंचायत निधि से कराए गए कार्यों में बबेरू कमासिन मेन रोड से लगभग 210 मी, रामकरन खेंगर के दरवाजे तक सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया गया था जिसका निरीक्षण जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल के द्वारा दोपहर लगभग 1:00 बजे अपने सहयोगियों के साथ किया गया जिसमें रोड के किनारे पेइचिंग में मिट्टी का कार्य अपूर्ण पाया गया जिसमें ठेकेदार को सड़क के किनारे मिट्टी भरवाने हेतु कडे निर्देश दिए वहीं पर ग्रामीणों ने बताया की सीसी रोड बनने से यहां की बहुत बड़ी समस्या दूर हो गई बरसात के समय यहां पर चलना दूभर रहता था वहीं गांव में बने प्राथमिक विद्यालय कन्या भाग 2 में मिड डे मील को देखा एवं शिक्षकों व रसोइयों से बात की वहीं पर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुष्पा रानी ने बताया कि यह बहुत पुराना भवन है जर्जर हो चुका है बरसात में पानी टपकता रहता है जिसके लिए जिला अध्यक्ष ने प्रस्ताव भेज कर पीडब्ल्यूडी विभाग को भेजने के लिए मांगा है वहीं पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ संवाद किया जिसमें बच्चों से भारत के प्रधानमंत्री का नाम मुख्यमंत्री का नाम जनपद बांदा के जिला अधिकारी का नाम राष्ट्रीय पशु का नाम राष्ट्रीय पक्षी का नाम पूंछा जिसमें बच्चों ने सही उत्तर बताए जिसकी प्रशंसा जिला अध्यक्ष ने किया वहीं बच्चों को अच्छी पढ़ाई करने के लिए टिप्स बताएं अवलोकन के समय भाजपा नेता श्री राम द्विवेदी, मंडल महामंत्री उमानंद सिंह, ग्राम प्रधान यादव प्रतिनिधि राम मूरत यादव, विनय सिंह, ज्ञान यादव, धीरेंद्र यादव, लवलेश यादव आदि मौजूद रहे।

विनय सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *