हरिकेश मिश्रा इंडियन न्यूज़ टीवी रिपोर्टर
एसओजी/सर्विलांस सेल जनपदीय व यमुनानगर जोन तथा थाना माण्डा की संयक्त पुलिस टीम द्वारा थाना माण्डा यक्षेत्रान्तर्गत घटित लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में लूटी गयी रिवाल्वर, 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद ।
एस०ओ०जी०/सर्विलांस सेल जनपदीय व यमुनानगर जोन तथा थाना माण्डा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक-24.02.2026 को थाना माण्डा क्षेत्रान्तर्गत चकडीहा पंचायत भवन के पास घटित लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त अंकित गौतम पुत्र फूलचन्द्र निवासी कटरा कोड़हार थाना नवाबगंज प्रयागराज को हाटा-गिरधरपुर मार्ग में जंगल थाना क्षेत्र माण्डा से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से घटना में लूटा गया रिवाल्वर, घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 24.02.2026 को मुकदमा वादी रंजीत कुमार सोनी पुत्र स्व० पन्नालाल सोनी नि० वार्ड नं0-3, नई बाजार भारतगंज, थाना माण्डा जनपद प्रयागराज के द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के भाई प्रदीप कुमार सोनी को असलहे की बट से सिर पर हमला कर गिरा दिया, मारपीट कर वादी के भाई के पास बैग में रखे करीब 200 ग्राम सोना, करीब 05 कि0ग्रा0 चांदी व करीब 01 लाख रूपये नगद व वादी के भाई के कमर में खोसी लाइसेंसी रिवाल्वर एवं दोनों दुकान व लॉकर की चाभी लूट ली तथा मौके पर आये गांव वालों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-41/2026 धारा 309(6)/351(3) बीएनएस बनाम बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।
उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत कर अनावरण हेतु एस०ओ०जी०/सर्विलांस सेल जनपदीय व यमुनानगर जोन तथा थाना माण्डा की संयुक्त पुलिस टीमें सक्रिय हो गयी थी तथा अनावरण का प्रयास निरंतर किया जा रहा था। विवेचना के दौरान मुकदमा वादी द्वारा बताया गया कि उसे लगा कि लूटेरे मेरे भाई से बैग भी छीन ले गये हैं, जिसमें करीब 200 ग्राम सोना व करीब 5 किलो चाँदी व करीब एक लाख रुपये नगद था। जिसका जिक्र मैने मुकदमा पंजीकृत कराते समय तहरीर में कर दिया था। लेकिन जब मैंने बाद में अपनी दुकान का लॉक कटवाकर चेक किया तो मेरे सोने, चांदी व कैश का थैला दुकान में ही रखा था, जो सोना चांदी व कैश मैने लिखाया था वह सुरक्षित मुझे दुकान से ही मिल गया। लूटेरे मेरे भाई से उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर व दोनों दुकान की चाभी लूट कर ले गये थे।
आज दिनांक-03.03.2026 को एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल जनपदीय व यमुनानगर जोन तथा थाना माण्डा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा द्वारा लूट की घटना में संलिप्त अभियुक्त अंकित गौतम पुत्र फूलचन्द्र उपरोक्त को थाना क्षेत्र माण्डा से गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में लटा गया रिवाल्वर, घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ पर अभियुक्त अंकित गौतम उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह और उसके अन्य साथी अंशू दुबे पुत्र गिरजाशंकर दुबे नि० कसारी कोड़हार, अतरमपुर थाना नवागंज प्रयागराज व छैला बाबू सरोज पुत्र सुरेश सरोज नि० बरैज धुनगेरपुर थाना नवाबगंज प्रयागराज ने घूम-घूम कर बाजार में रेकी की गयी और पीड़ित प्रदीप कुमार सोनी की सर्राफा की दुकान बंद करने का इंतजार करते रहे, पीड़ित के दुकान बंद कर भारतगंज की ओर जाते समय, हम तीनों लोग भी पीड़ित के पीछे हो लिये। मोटर साइकिल मेरे द्वारा ही चलाई जा रही था। सुनसान जगह देखकर हम लोगों द्वारा अपनी मोटरसाइकिल को पीड़ित की मोटरसाइकिल के आगे लगा दिया गया, तो पीड़ित मोटरसाइकिल सहित गिर गया। हम तीनों द्वारा पीड़ित प्रदीप कुमार सोनी को मारपीट कर उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर व बाइक पर टंगे दुकान की चाभियों के थैले को लूट कर फरार हो गये। अभियुक्त अंकित गौतम द्वारा यह भी बताया गया कि रिवाल्वर मेरे पास थी दोनों झोले मेरे अन्य साथियों अंशू दुबे व छैला बाबू ले गये थे। ले गये थे। यही वह मोटरसाइकिल है, जिससे हम लोग घटना कारित किये थे। पूछने पर कि मारपीट क्यों की थी तो बताया कि अंशू ने कहा कि सुनार है, अच्छा माल होगा परन्तु जब हम नजदीक पहुंचे तो वह अपनी रिवाल्वर निकालना चाहा तो मारपीट कर रिवाल्वर छीनने के अलावा कोई चारा नहीं बचा था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अंकित गौतम पुत्र फूलचन्द्र निवासी कटरा कोड़हार थाना नवाबगंज प्रयागराज, उम्र करीब 23 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
1. 01 रिवाल्वर नं0- एन० पी० रिवाल्वर 32 (7.22 मि०मी०) एस.ए.एफ. कानपुर भारत 2013 S 7726 है (पीड़ित से लूटी गयी)
2. 01 अवैध तमंचा 315 बोर (घटना में प्रयुक्त)
3. 02 कारतूस जिन्दा 315 बोर
4. 01 अपाचे मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त)
संबंधित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 41/2026 धारा 309(6)/351(3)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना माण्डा कमिश्नरेट प्रयागराज ।
अभियुक्त अंकित गौतम उपरोक्त का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 308/24 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/336/336(3)/340(2) बीएनएस थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. मु0अ0सं0 306/24 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. मु0अ0सं0 446/24 धारा 303(2)/317(2) थाना हंडिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. मु0अ0सं0 295/25 धारा 317(2)/336(2)/338/341(2) बीएनएस थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
5. मु0अ0सं0 566/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 309(4)/317(2) बीएनएस थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
6. मु0अ0सं0 370/23 धारा 308/323/504/506 भादवि थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
7. मु0अ0सं0 343/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
8. मु0अ0सं0 151/24 धारा 379/411/413 भादवि थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।