बिहार के मधुबनी जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक मधुबनी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रुद्रपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर रुद्रपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कर्णपुर गांव में स्थित एक होम्योपैथी दुकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां से घरेलू उपयोग के 72 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए।
इस मामले में पुलिस ने मो. समीम (पिता– अब्दुल कुद्दूस, ग्राम पंचायत हरना, थाना– रुद्रपुर, जिला– मधुबनी) को गिरफ्तार किया है।प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मधुबनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी एलपीजी गैस की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Ishwar kumar jha
Indian TV News Reporter (All India)