जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
पलेरा नगर के थाना तिराहे पर एक शाम शहीदों के नाम की थीम पर आधारित हुआ कार्यक्रम, आयोजित शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर ओबीसी महासभा जिला इकाई द्वारा अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन वीर सपूतों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कैंडल मार्च से दिया देशभक्ति का संदेश कार्यक्रम के दौरान महासभा द्वारा शहर के मुख्य मार्गों से एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां और तिरंगा लेकर चल रहे युवाओं के उत्साह से वातावरण देशभक्तिमय हो गया। “भारत माता की जय” और “शहीद अमर रहें” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बलिदान को किया नमन
मार्च के समापन पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान भारतीय स्वाधीनता संग्राम का वह स्वर्णिम अध्याय है, जो हर पीढ़ी को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा। वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ओबीसी महासभा के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।चतुर्भुज कुशवाहा ओबीसी महासभा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम नापित ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष , आदि मौजूद रहे।।