सुबेदार पुरवा पसका में 15 नवंबर से होगा संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन
**भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगा कथा का शुभारंभ, 24 नवंबर को विशाल भंडारे का आयोजन……..
परसपुर गोण्डा।। विकासखंड परसपुर अंतर्गत ग्राम सुबेदार पुरवा पसका बाजार में स्वर्गीय लल्लू मिश्र की स्मृति में आगामी 15 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक दस दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम छह बजे से रात्रि दस बजे तक होगा।
मुख्य आयोजक अनिल कुमार मिश्र (प्रबंधक, मोंटेसरी स्कूल पसका) ने बताया की इस आयोजन का शुभारंभ 15 नवंबर, रविवार को सुबह 10:30 बजे भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगा। कथा का रसपान श्रीधाम वृंदावन से पधार रहीं पूज्या दिव्यांशी शुक्ला जी के श्रीमुख से कराया जाएगा। कथा के समापन अवसर पर 24 नवंबर, मंगलवार को शाम चार बजे से भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गजेंद्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश द्विवेदी, पप्पू सिंह, रिंकू सिंह एवं डॉ. डीसी शर्मा समेत अन्य श्रद्धालु आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त सनातनी श्रद्धालुओं से समय से कथा में पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की गई है।
