प्रशांत सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश…………… HDFC बैंक में गोली चलने से दो घायल
जिला मुख्यालय स्थित एचडीएफसी बैंक में बैंक के ही गार्ड की बंदूक से गोली चल जाने से दो लोग घायल हो गए है। बैंक में बंदूक चलने की आवाज से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक करंजिया से कैश लेने आए बैंक कर्मियों के साथ आए गार्ड ने बन्दूक नीचे रखी हुई थी तभी अचानक अपने आप उससे फायर हो गया, गोली की चपेट में मनीष बेरागी आबकारी विभाग के कर्मचारी और बैंक के कैशियर संकेत गुप्ता घायल हो गए है। गोली पैर ने लगी है जिनका उपचार जारी है।