सहारनपुर । प्रतिहार महासंघ (रजिस्टर्ड) द्वारा आगामी 10 अप्रैल को जनमंच सभागार में आयोजित होने वाले विशाल गुर्जर संसद एवं चिंतन सम्मेलन के लिए आज आयोजकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने सांसद इकरा हसन से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण दिया।
इस दौरान बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के जिम्मेदार लोग एवं आयोजक मौजूद रहे। सांसद इकरा हसन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाज की बेटी होने के नाते समाज के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करेंगी और समाज की मांगों को सदन में मजबूती से उठाएंगी। वहीं सुदेश प्रधान और प्रवेश गुर्जर ने कहा कि समाज को उनसे काफी उम्मीदें हैं और समाज के हित में सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा, ताकि हर क्षेत्र में समाज को मजबूती मिल सके।इस अवसर पर नीरज सहजवा, बबलू मनानी, सलीम अख्तर, विकी पूजना, सचिन चौहान, नरेंद्र राठौर, वीरसेन चौधरी, रवि पंवार, मनोज पंवार, मोहित चौधरी, लक्ष्य चौधरी, जसवीर सढौली, दानिश पंवार, अभिषेक टिंकू अरोड़ा, संदीप सैनी, मुबारक गुर्जर सहित गुर्जर समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़