*रामनवमी के शुभ अवसर पर पलसूद प्रेस क्लब के कार्यालय का हुआ शुभारंभ*
नगर पलसूद में रामनवमी के शुभ अवसर पर आज प्रेस क्लब पलसूद कार्यालय का शुभारंभ नगर के वरिष्ठ जनों एवं पत्रकार साथियों के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर नगर के वरिष्ठ पत्रकार स्वदेश प्रतिनिधि मोहनलाल जी गोले एवं नगर परिषद के सीएमओ देवेंद्र कुमार वत्स साथ ही प्रेस क्लब उपाध्यक्ष तरुण गोले ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर एवं माल्यार्पण कर कार्यालय का शुभारंभ किया ।।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मोहनलाल गोले ने अपने उद्बोधन में सभी पत्रकार साथियों को कार्यालय शुभारंभ की बधाई देते हुए गरीब के हक की आवाज बनने की बात कही सत्य को उजागर करने की बात कही इस अवसर पर नगर परिषद सीएमओ ने भी बधाई देते हुए पत्रकारों को आपसी सामंजस्य एवं नगर के विकास में सहयोग प्रदान करने की अपील करते हुए बधाई दि।

कार्यक्रम का संचालन पत्रकार साथी कमलेश सोनी द्वारा किया गया साथ ही प्रेस क्लब के सचिव तरुण गोले ने भी सभी को संबोधित कर सामाजिक सरोकार के साथ अपनी जिम्मेदारी को भी समझने की बात कही,उद्बोधन स्वरूप सामाजिक कार्यकर्ता मनीष गुप्ता ने कार्यक्रम की शुरुआत में उद्बोधन में शासन की योजनाओं का लाभ हर तबके तक पहुंचे पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से समाज का विकास करें।।
इस तरह की बातें कहीं कार्यक्रम के अंत में आभार स्वरूप दों शब्द कहते हुए वरिष्ठ सलाहकार उमेश शर्मा द्वारा आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर नगर के प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन पाटीदार सहित पत्रकार उमर फारूक शेख,अखिलेश जायसवाल,काली जायसवाल,ओमप्रकाश गोले,निलेश राठौड़, जहरिया डुडवे,रितेश नरगावे,अजय बडोले,नगर परिषद लेखापाल बृजमोहन सैनी भी उपस्थित रहे।
*बड़वानी ब्यूरो ओमप्रकाश गोले की रिपोर्ट*