रीवा ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय
मामला मऊगंज देवतालाब का है जहा उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेत में कुछ असमाजिक तत्व आग लगाकर लापता हो गए तपती धूप में आग कि लपट ने पास में ही मौजूद उपाध्याय परिवार के घर जा पहुंची आकश्मिक आग कि लपट देखकर परिवार के लोगों हताहत हो गये गनीमत रही कि मौजूद लोगों ने भरसक अटूट प्रयासों से आग पर काबू पाया
यह सिर्फ एक आगजनी कि घटना नहीं है यह कानून एवं मानवता बड़ा आघात है
अपराधियों द्वारा यह जानते हुए
आगजनी कि घटना को अंजाम दिया गया कि कानूनन अपराध कि श्रेणी में आता है
पास में ही घर परिवार मौजूद बस्ती मौजूद होने के बाद भी गर्मी के समय में इस तरह नापाक अमानवीय घटना को अंजाम देना
स्पष्ट होता है यह घटना सिर्फ एक गलती नही योजनाबद्ध तरीके से बनाई गई रणनीति है
जिस प्रकार लगातार आए दिंंन अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं पुलिस प्रशासन पर बड़ा सवाल है क्या क़ानून व्यवस्था का डंडा ढीला हो चुका है की दिनों दिन घर परिवार बस्ती के बीच आगजनी जैसे प्राणघातक अमानवीय घटना को अंजाम दे रहे हैं शासन प्रशासन से अनुरोध है ऐसे अपराधियों को चिन्हित दंडात्मक कार्यवाही करें जिससे आगामी समय में घनी बस्ती गांव परिवार के बीच एसी जानलेवा घटनाएं न हो सके ।