अमृतसर – Punjab National Bank एस.सी/एस.टी यूनियन, अमृतसर द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय, अमृतसर साहिब में Dr. Bhimrao Ambedkar जी की 136वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर बैंक कर्मचारियों के साथ-साथ सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन सर्कल अध्यक्ष जसमीत सिंह गिल एवं सर्कल सचिव हरप्रीत सिंह रोहित के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के लिए दिए गए अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही सभी उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
सौजन्य: जगदीश सिंह चहल, पंजाब
न्यूज़: अरविंद प्रभाकर, दिल्ली