डबरा में नेशनल हाईवे-44 पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रंगे पंजाब होटल के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। लेकिन हैरान करने वाली बात पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली है।
मुख्य बिंदु:
लापरवाही की हद: सूचना मिलते ही एंबुलेंस और 112 डायल मौके पर पहुँच गई, लेकिन 2 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई जिम्मेदार पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुँचा।
इंतजार में सिस्टम: शव को उठाने के लिए एंबुलेंस कर्मी और डायल 112 की टीम घंटों से अधिकारियों का इंतजार कर रही है।
बड़ा सवाल: आखिर सूचना के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इतनी देरी क्यों कर रहे हैं? नेशनल हाईवे जैसे संवेदनशील इलाके में इस तरह की देरी सुरक्षा और संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करती है।
रोहित पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ डबरा