जयपुर
सी.बी.एस.सी के निर्देशानुसार ‘फुल मार्क्स ‘ द्वारा सुबोध पब्लिक स्कूल सांगानेर में शिक्षकों के लिए “Mental Well-Being” विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का उद्देश्य शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन तथा सकारात्मक कार्य वातावरण के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन अंशिका बब्बर का स्वागत विद्यालय की *प्राचार्या आशी श्रीवास्तव* द्वारा ग्रीन गोल्ड भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में फुल मार्क्स से वाइस प्रेसिडेंट अनिल भार्गव एवं सीनियर क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रजेश पाठक दीपक भार्गव डिविजनल हेड भी उपस्थित रहे। अंशिका बब्बर ने शिक्षकों के साथ एक रोचक एवं इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किया, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ करवाई गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को तनाव कम करने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के प्रभावी उपाय बताए गए।
सत्र के दौरान शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने अनुभव और विचार साझा किए। विद्यालय की प्राचार्या ने इस प्रकार के प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों को शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास और कार्यक्षमता के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
कार्यक्रम के अंत में *सुश्री प्रियांशी* ने सभी अतिथियों, रिसोर्स पर्सन एवं उपस्थित शिक्षकों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिपोर्ट