रामगढ़ (अलवार) स्थानीय श्यामेश्वर धाम रामगढ़ मंदिर में उस समय एक भक्तिमय और गौरवपूर्ण माहौल देखने को मिला, जब भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान और अधिकारी रामगढ़ नरेश (खाटू श्याम) के दर्शन और आशीर्वाद लेने मंदिर प्रांगण पहुंचे।
आईटीबीपी के जवानों ने लिया रामगढ़ नरेश का आशीर्वाद
देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले आईटीबीपी के जवानों ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और श्री रामगढ़ नरेश के चरणों में शीश नवाकर देश की सुख, समृद्धि और सुरक्षा की कामना की। मंदिर पहुंचे जवानों में ठाकुर जी के दर्शन कर भारी उत्साह और श्रद्धा का भाव देखा गया।
राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर किया भव्य स्वागत
इस विशेष अवसर पर श्री श्याम जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष श्री जवाहर लाल तनेजा मामा ने समिति के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आईटीबीपी की टीम का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया।
देशभक्ति और भक्ति के इस अनूठे संगम के बीच, अध्यक्ष जवाहर तनेजा जी ने सम्मान स्वरूप आईटीबीपी के अधिकारियों को राधा-कृष्ण की अत्यंत सुंदर प्रतिमा भेंट की।
इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी जवानों का ताली बजाकर और जयकारों के साथ स्वागत किया। दर्शन और सम्मान के इस कार्यक्रम के बाद सभी ने मंदिर प्रबंधन और समिति का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्याम समिति के दिनेश शर्मा बंटी. मदन मुखिजा. महेंद्र गोपालिया. पंडित नवीन शर्मा. नवल चौधरी. धीरज राणावत. तरुण शर्मा. धोला मीणा. शंकर श्रीवास्तव.शुभम सिंधल. दामोदर शर्मा. किशन वेद. रामकुवार यादव. अमित अग्रवाल. रोशन सैनी. भगवान दासआदि श्याम भक्तों ने स्वागत सम्मान किया।
रिपोर्ट अजय भारद्वाज अलवर राजस्थान।