अरमान खान जिला ब्यूरो I T N NATIONAL रायसेन
रायसेन।
रायसेन शहर के वार्ड क्रमांक 4 वीआईपी कॉलोनी कान्हा धाम में कुछ लोगों ने बाघ के दहाड़ की आवाज सुनी थी।
खबर के बाद एसडीओ सुधीर पटले के निर्देश पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा क्षेत्र में सर्चिंग की। टीम ने पाया कि लोगों ने बाघ को देखा नहीं बल्कि उसके दहाड़ की आवाज सुनी थी। इससे यह स्पष्ट नहीं होता है कि बाघ ही था। फिर भी लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है।