ब्रेकिंग न्यूज
सीतामढ़ी के सोनबरसा NH-77 पर मनोज सिंह के बेटे सोनू सिंह से अपराधियों ने सीने पर पिस्टल रख कर 2,70000 लुट लिया। बताया जा रहा है कि सोनू ने अपने बहन से पैसे लिए थे, जो पैसे एक झोले में रख कर उनके मां के हाथों में था। सोनू अपने मां और भांजी के साथ जब NH-77 पर पहुंचा तो पहले से घात लगाए अपराधियों ने सोनू के सीने पर पिस्टन रख उसके मां के हाथों से झोला छीना और सड़क पर झोला पलट कर पैसा उठा कर फरार हो गया। और झोला वही सड़क पर छोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में दहसत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर रही है।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह
रिपोर्टर