सोनबरसा SSB 51वीं बटालियन के जवानों ने बुधवार के दोपहर एक बोलोरो वाहन से भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को पकड़ने में सफलता पाई है। पकड़े गए तस्कर की पहचान शिवहर जिला के तरियानी थाना क्षेत्र के विंदावन गांव निवासी सुरेश राय के पुत्र मनीष कुमार के रुप में की गई है। कम्पनी कमांडर सहायक सेना नायक सुमित कुमार ने बताया की गुप्त सुचना मिली थी की नेपाल मंगलवा के तरफ से भारत नेपाल सीमा हनुमान चेक पोस्ट होकर एक बोलोरो गाड़ी से गांजा की खेप निकलने वाला है। पहले से पिलर संख्या 326/32 के समीप नाका लगाकर वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया। उसी बीच उजला रंग के बेलोरो नंबर बीआर 06पीसी/5682 आया, जिसे रोककर चेकिंग किया तो गाड़ी के अंदर 110 किलोग्राम गांजा पाया गया। पुछताछ कर बोलोरो गाड़ी गांजा सहित सोनबरसा थाना के हवाले किया गया। जहां थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बोलोरो गाड़ी, गांजा को जब्त करते हुए तस्कर के विरुद्ध मादक द्रव्य एवं मनोतेजक पदार्थ अधिनियम धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह रिपोर्टर