सिंगरौली।
जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम मजौना में रास्ता रोककर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
घटना 5 जून 2026 की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। शिकायतकर्ता शुभम द्विवेदी उर्फ (सोनू ) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के सरहंगों ने उनके भाई अभिषेक द्विवेदी पर जानलेवा हमला किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक द्विवेदी अपने चाचा राजकुमार द्विवेदी के साथ बोलेरो वाहन से देवसर मार्केट के लिए निकले थे तभी रास्ते में शिवमंदिर मजौना के पास पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के निवासी जनक साकेत, श्रीनाथ साकेत और साजन साकेत वहां आ गए।
आरोप है कि तीनों ने बोलेरो का रास्ता रोक लिया और विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर जनक साकेत ने हाथ में लिए किसी औजार से अभिषेक द्विवेदी के सिर पर हमला कर दिया। हमले में अभिषेक के सिर और आंख के ऊपर गंभीर चोट आ गई।
बीच-बचाव करने पहुंचे राजकुमार द्विवेदी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने दोनों को जान से मारने और देख लेने की धमकी दी। घटना के समय शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
लोगों को आते देख आरोपी वहां से भाग गए। जाते समय उन्होंने दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घायल अभिषेक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी आंख के ऊपर टांके आए हैं।
शुभम द्विवेदी की लिखित शिकायत के आधार पर जियावन पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने जनक साकेत, श्रीनाथ साकेत और साजन साकेत के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 296(ए), 115(2), 351(2) एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। धाराएं शांति भंग, चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी और सामूहिक हिंसा से जुड़ी हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं और मेडिकल रिपोर्ट ली गई है। आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मारपीट और धमकी देने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।
फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश थी या कोई अन्य विवाद, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
रिपोर्ट: राज मिश्रा
संपर्क सूत्र 6265803480