छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान के आह्वान पर जिला किसान कांग्रेस महासमुंद द्वारा किसानों के विभिन्न समस्याओं एवं मांगो को लेकर विशाल किसान रैली एवं प्रदर्शन किया गया
प्रति एकड़ खाद की कटौती का तुगलकी फरमान तुरंत वापस हो
तीन बार में खाद देने की अव्यवहारिक नीति बंद हो ,छोटे बड़े सभी किसानों को एकमुश्त खाद मिले
जितनी अवश्यकता,उतना खाद ,बीज का अधिकार किसानों को मिले
डीजल ,पेट्रोल की सुलभ आपूर्ति हो ,जरकिन में तेल देने पर लगी पाबंदी हटे
कृषि बिजली की बढ़ती दरे वापस हो ,किसानों को मुक्त बिजली मिले
खाद की कालाबाजारी पर तुरंत रोक लगे,पूरे प्रदेश में एक ही दर सुनिश्चित हो
कृषि ऋण की राशि में बढ़ोतरी कर 40,000 प्रति एकड़ किया जाए
धान,कृषि उपज की एकमुस्त राशि का भुगतान किया जाए
विभागीय योजनाओं में पारदर्शिता एवम लंबित अनुदान का त्वरित भुगतान सुनिश्चित हो
इन सभी मागों को लेकर कांग्रेस भवन से sdm कार्यलय तक नारे लगाते हुए किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व समस्त कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सम्मानित कृषकजन शामिल हुए
गिरवर लाल साहू
तहसील रिपोर्टर बागबाहरा Itn news