इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान
सिवनी
पुलिस अधीक्षक कृष्णा लालचंदानी के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सिवनी सचिन परते के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर लापता हुए दो बच्चों को एक घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब किया।
दिनांक 07.06.2026 को शाम 05:00 बजे सूचनाकर्ता विनोद साहू निवासी आजाद वार्ड सिवनी, ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके 05 वर्षीय पुत्री एवं 03 वर्षीय पुत्र शाम 05:00 बजे घर से लापता हो गए हैं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा तत्काल टीम गठित कर चीता स्टाफ एवं थाना स्टाफ को बच्चों की तलाश में लगाया गया। सघन तलाश एवं पतासाजी के परिणामस्वरूप दोनों बच्चों को लगभग 01 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा गया।
परिजनों ने बच्चों की त्वरित एवं सुरक्षित बरामदगी पर सिवनी पुलिस का आभार व्यक्त किया।