बारिपदा
स्थानीय स्टेडियम के सम्मेलन कक्ष में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (आरबीओ, बारिपदा) के तत्वावधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीडीएमओ धनंजय महांत, एडीएमओ विजय कुमार दास, क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाशीष मिश्रा, मुख्य प्रबंधक गोवर्धन दास, विभूपद साहू, समीर कुमार साहू तथा अरुणज्योति महांति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।मुख्य संयोजक शिवानी नायक के नेतृत्व तथा समाजसेवी अमर कुमार सेठी एवं सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी संजय कुमार पटनायक के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में कुल 36 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।रक्त भंडार अधिकारी डॉ. सौम्यरंजन नायक एवं डॉ. नीलेश दास के नेतृत्व में विजय बादरा, छवि महांत और करुणाकर जेना ने रक्त संग्रह का कार्य संपन्न कराया।शिविर के सफल संचालन में ग्लोरी टुडू, चंद्रमुखी हेम्ब्रम तथा रजत कुमार पांडा ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।