किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
राजनांदगांव।
सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों को अपने जाल में फंसाने और फिर ब्लैकमेल करने वाले एक शातिर साइबर ठग को राजनांदगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है
साइबर थाना और लालबाग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के नाम से फर्जी आईडी बनाकर युवकों से दोस्ती करता था। विश्वास जीतने के बाद निजी फोटो और चैट हासिल कर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग करता था।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने, निजी जानकारी या फोटो साझा करने से बचें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।