इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान
सिवनी
पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी सचिन परते तथा एसडीओपी बरघाट ललित गठरे के नेतृत्व में आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु कोतवाली पुलिस द्वारा शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना असामाजिक तत्वों में पुलिस की सक्रियता का संदेश देना एवं आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करना।
1.पैदल फ्लैग मार्च:नगरपालिका चौक से प्रारंभ होकर सुक्रवारी चौक जैन मंदिर के सामने निलांजना चौक छोटी मस्जिद चौक सोहाने पेट्रोल पंप होते हुए बस स्टैंड से वापस थाना कोतवाली।
2वाहन से फ्लैग मार्च: बाबा रोड लाइस से हड्डी गोदाम टीपू सुल्तान चौक मछली मार्केट बुधवारी तालाब शनि मंदिर सब्जी मंडी छिन्दवाड़ा चौक मठ मंदिर के सामने कटंगी नाका जनता नगर चौक आईरिस स्कूल से वापस कटंगी रोड घसियारी चौक शुक्रवारी चौक गणेश चौक गांधी भवन बस स्टैंड से वापस थाना कोतवाली।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा क्षेत्र के नागरिकों से त्योहार को आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों एवं अफवाह फैलाने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
जिला पुलिस सिवनी सभी समुदायों से अपील करती है कि मोहर्रम पर्व को परंपरागत रूप से शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं।किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या नजदीकी थाने पर दें।