जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के आदेशानुसार ग्राम पंचायत बरखेड़ा, तहसील मालाखेड़ा, जिला अलवर में “नारी संवाद : सामुदायिक समाधान मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में रामकिशन गुर्जर (सचिव, अभिभाषक संघ), सुश्री सुषमा गुप्ता (अधिवक्ता, मुख्यालय अलवर), मनीष खन्ना, ममता दीक्षित, रश्मि वशिष्ठ, मोनू जांगिड़, राजकुमार, पीएलवी सुरेंद्र सिंह नरूका, सरपंच कृष्णा चौधरी, सचिव संजय कुमार मीणा तथा पूजा शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला एवं पुरुषों को सामुदायिक मध्यस्थता, वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रणाली, आपसी संवाद एवं समझौते के माध्यम से विवादों के समाधान तथा मुकदमेबाजी से बचने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वक्ताओं ने ग्रामीणों को पारिवारिक, सामाजिक, पड़ोसी एवं भूमि संबंधी विवादों का समाधान आपसी सहमति एवं मध्यस्थता के माध्यम से करने के लिए प्रेरित किया।