ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
बस्तर।जनपद पंचायत बस्तर में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में श्री चन्द्रशेखर जैन ने नए प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया है। उनके कार्यभार संभालने पर जनपद अध्यक्ष संतोष कुमार बघेल नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष समीर मिश्रा, रमेश कश्यप सुकलाल बघेल, कुलेश्वर कश्यप,सुमन बघेल,जिवनाथ बघेल सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।जैन के नेतृत्व में जनपद पंचायत बस्तर में विकास कार्यों को गति मिलने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।