नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आलम सराय में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की एक विशाल बैठक का आयोजन मोहम्मद हनीफ की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहनपुर नगर पंचायत चेयरमैन एवं आज़ाद समाज पार्टी के मुरादाबाद मंडल प्रभारी खुर्शीद मंसूरी का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। अपने संबोधन में खुर्शीद मंसूरी ने कहा कि आलम सराय के लोगों ने जिस उत्साह, जोश और सम्मान के साथ उनका स्वागत किया है, वह उसे जीवनभर याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह हमेशा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे।उन्होंने कहा, “यदि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता मुझे अवसर देती है तो मैं आपके मान-सम्मान की पूरी गारंटी लेता हूं। गांव के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और समाज के हर वर्ग को बराबर सम्मान मिलेगा। अब समय आ गया है कि अन्याय और बुलडोजर की राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से मुकाबला किया जाए तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद भाई चंद्रशेखर आज़ाद के हाथों को मजबूत किया जाए।”बैठक को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला गुलज़ार एवं वाजिद मकरानी ने कहा कि कई बार विधायक चुने जाने के बावजूद क्षेत्र में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए। उन्होंने कहा कि अब नजीबाबाद विधानसभा में बदलाव का समय आ गया है। अब्दुल्ला गुलज़ार ने मुस्लिम समाज पर हो रहे अत्याचारों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए उनकी आलोचना की।कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुमार एडवोकेट, शहजाद प्रधान, अब्दुल्ला गुलज़ार, अब्दुल्ला (पूर्व प्रधान, सबलपुर बीतरा), शमशीद अंसारी (पूर्व प्रधान, श्यामीवाला), सरफराज मालिक, शाहनवाज़ उर्फ नानू, इक़बाल अहमद, नौशाद सरवरी, आफताब मंसूरी, उमेश मौर्य, महेश चंद (पूर्व प्रधान, आलम सराय), सरफराज ठेकेदार, जमशेद, नसीम कस्सार, अकबर, अलीमंद महीगीर, रिज़वान, इसरार मालिक, इरशाद, मास्टर मुनव्वर, डॉ. जुल्फिकार, परवेज आलम, नईम, महताब लाला, इंतेखाब अंसारी, जहांगीर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।