अल्पसंख्यक समाज के लोगों से किया संपर्क, दो लोगों ने पेश की दावेदारी
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
बैतूल मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के बैतूल जिला प्रभारी परमजीत सिंह सलूजा लाली भैया और उनके साथ कांग्रेस सेवा दल इटारसी के नगर अध्यक्ष दिलीप गोस्वामी अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व नगर अध्यक्ष इरफान गोलन्दाज मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे बैतूल पहुंचे। जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल के कार्यालय में उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की।
बैठक में लगभग एक सैकड़ा कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने अपनी दावेदारी भी पेश की।
इस अवसर पर प्रभारी परमजीत सिंह सलूजा लाली भैया ने कहा कि “आने वाला समय कांग्रेस का है”। उन्होंने कहा कि जिले में एक योग्य, शिक्षित और सक्रिय कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा जिससे कांग्रेस और मजबूत होगी।
उन्होंने आगे कहा कि वे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं से राय-सुमारी करेंगे। सभी से फीडबैक लेने के बाद ही जिला अध्यक्ष के नाम पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में अल्पसंख्यक समाज के लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं और उन्हें कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया गया।
बैठक में शामिल हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष इस्माइल नब्बू खान पार्षद कदीर खान पार्षद नफीस खान जिला कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य अकरम खान पटेल आबिद खान और भी कई नेता शामिल हुए