किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
अखिल भारतीय लोक पालक न्यास ने सभी स्कूलों के आसपास संचालित किराना, पान एवं गुटखा दुकानदारों से अपील की है कि यदि कोई छात्र स्कूल यूनिफॉर्म में आकर गुटखा, तंबाकू, सिगरेट या अन्य किसी प्रकार का नशीला पदार्थ खरीदने का प्रयास करे, तो उसे किसी भी स्थिति में ऐसे उत्पाद न बेचें।
न्यास ने कहा है कि बच्चों को नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि किसी दुकान पर स्कूल यूनिफॉर्म में आए छात्रों को नशीले पदार्थ बेचे जाते हुए या उनका सेवन कराया जाता हुआ पाया गया, तो संबंधित प्रशासन को सूचना देकर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जाएगी।
अखिल भारतीय लोक पालक न्यास ने सभी दुकानदारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं तथा स्कूलों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने में अपना योगदान दें।