.घर के विवाद में छोटे भाई की हत्या, बड़ा भाई गिरफ्तार.घर के विवाद में छोटे भाई की हत्या, बड़ा भाई गिरफ्ता घटना में प्रयुक्त टांगी बरामद, नगर थाना पुलिस ने हत्याकांड का किया पर्दाफाश
मोतिहारी जिला के नगर थाना क्षेत्र के जानपुल तेलियापट्टी स्थित डोम पट्टी में 30 अगस्त की रात हुए हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के बड़े भाई अजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक टांगी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि जानपुल डोम पट्टी में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने डायल-112 एवं नगर थाना पुलिस के साथ घटनास्थल डोम पट्टी गली, तेलियापट्टी वार्ड संख्या-19 पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक अनुराग कुमार, पिता स्वर्गीय काली प्रसाद का अपने बड़े भाई अजीत कुमार के साथ घर को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद को लेकर अजीत कुमार ने 30 अगस्त की रात अपने भाई अनुराग कुमार की हत्या कर दी और शव को घर में ही छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने घटनास्थल से मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक टांगी भी बरामद की गई। मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: अजीत कुमार, पिता स्वर्गीय काली प्रसाद, निवासी जानपुल तेलियापट्टी, थाना नगर, जिला पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 दिलीप कुमार, नगर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ कुमार, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, सिपाही आशिष कुमार तथा नगर थाना के सशस्त्र बल शामील थे।