अशोक नगर ब्यूरो चीफ गिरीश रघुवंशी
अशोकनगर। नई सराय कन्या हाई स्कूल में विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षिकाओं नेहा रघुवंशी एवं प्रतिज्ञा रघुवंशी के प्राथमिक शिक्षक पद पर चयन होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों चयनित शिक्षिकाओं का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।समारोह में भाजपा नेता श्याम सिंह रघुवंशी, बीआरसीसी राजकुमार रघुवंशी, विद्यालय के प्राचार्य श्री दिलीप सेन, शिक्षक श्री पहलवान जाटव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नेहा एवं प्रतिज्ञा रघुवंशी का प्राथमिक शिक्षक पद पर चयन विद्यालय परिवार के लिए खुशी और गौरव का विषय है। उन्होंने दोनों शिक्षिकाओं के कार्यकाल को याद करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।विदाई समारोह के दौरान विद्यालय स्टाफ ने दोनों चयनित शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।