जोधपुर नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद जहां भारतीय जनता पार्टी 45 सीट व कांग्रेस 44 सीट और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 11 सीट पर कब्जा जमाया है वहीं भारतीय जनता पार्टी से प्रसन्न चंद सा मेहता और कांग्रेस से राजेंद्र सोलंकी ने महापौर पद के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है।
नगर निगम की राजनीति में महापौर पद को लेकर आखिरकार तस्वीर ने नया ट्विस्ट ले लिया है। महापौर पद के लिए दो आवेदन सामने आए हैं-भाजपा की ओर से प्रसन्न चंद सा मेहता और कांग्रेस की ओर से राजेंद्र सोलंकी। अब सवाल सिर्फ दो नामों का नहीं, बल्कि नंबर गेम और रणनीति का है।
हालांकि राजेंद्र सिंह सोलंकी नगर निगम चुनाव में खड़े नहीं हुए उन्हें हाइब्रिड प्रत्याशी के रूप में महापौर के लिए उतारा गया है। अब सारा खेल निर्दलीयों पर निर्भर करता है जहां भाजपा ने 7 प्रत्याशियों के भाजपा को समर्थन देने की बात कही वहीं कांग्रेस का ऐसा मानना है कि भले ही कांग्रेस के बाकी निर्दलीय उम्मीदवारो ने भाजपा को समर्थन देने की बात कही लेकिन जब वहां पर पद के लिए चुनाव करना होगा तो वे राजेंद्र सिंह के नाम पर ही मोहर लगाएंगे। अब यह तस्वीर तो 25 सितंबर को मैप और के चुनाव संपन्न होने के बाद ही साफ होगी कि कौन महापौर बनता है।
कुलदीप दवे स्टेट रिपोर्टर
जोधपुर, राजस्थान