संबलपुर, 26/09: समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संबलपुर जिले के पड़ियाबहाल क्षेत्र के युवा प्रतिभावान सौम्यरंजन बड़ा पंडा को नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में द थिंकर्स ग्रुप एवं अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें ‘अंत्योदय मित्र सम्मान-2026’ प्रदान किया गया।पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाज कल्याण एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय और उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।खलियापाली गांव निवासी विश्वरंजन एवं कल्याणी बड़ा पंडा के पुत्र सौम्यरंजन वर्तमान में श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ‘नरेंद्रारोहण महाकाव्य’ विषय पर शोध कर रहे हैं। छात्र जीवन से ही समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय सौम्यरंजन वर्ष 2024 में विश्वविद्यालय के पहले ओड़िया काउंसलर के रूप में निर्वाचित हुए थे।सौम्यरंजन ने दिल्ली में जरूरतमंद ओड़िया मरीजों की सहायता के साथ-साथ अब तक 18 यूनिट रक्त और 4 यूनिट प्लेटलेट्स का दान किया है। इसके अलावा उन्होंने मृत्यु के बाद अंगदान के लिए ‘सक्षम’ संस्था में अपना पंजीकरण भी कराया है।कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, सांसद धर्मेंद्र प्रधान, मनोज तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सम्मान प्राप्त करने के बाद सौम्यरंजन बड़ा पंडा ने इस सम्मान को अपनी मातृभूमि को समर्पित किया। उनके इस सम्मान से संबलपुर जिले सहित पूरे ओडिशा में खुशी का माहौल है।
हिमांशु शेखर प्रहराज
स्टेट हेड, ओडिशा