लगातार बारिश के चलते कई जगह पर गिरे कच्चे मकान।

अलापुर/बदायूं। थाना अलापुर क्षेत्र के विकासखंड जगत और म्याऊं में लगातार हो रही बारिश के चलते कच्चे मकान भराभर कर गिर गए। जहां पिछले कई घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से गरीब परिवारों के आशियाने पर आपात बनकर टूटी। जगत गांव के निवासी अश्वनी कुमार शर्मा पुत्र विजय बहादुर शर्मा का रिहायशी मकान भराभर कर ढह गया। मकान इतनी तेजी से जमींदोज हुआ की पीड़ित परिवार को संभालने तक का मौका नहीं मिला हादसे में पीड़ित अश्विनी कुमार ने बताया कि मकान गिरने के कारण घर में रखा सारा कीमती सामान और गृहस्थी का राशन, कपड़े,बर्तन मलबे के नीचे दबकर बर्बाद हो गए हैं।

थाना अलापुर क्षेत्र के ब्लॉक म्याऊं की ग्राम पंचायत संजरपुर में भी बारिश के चलते तीन कच्चे मकान भराभर कर गिर गए। हादसे में प्रेम पाल पुत्र दरिया, नरेश पुत्र ओमप्रकाश,बबलू पुत्र गंगादीन के मकान शामिल है मकान गिरने से घरों में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया इससे परिवारों को आर्थिक नुकसान हुआ है लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान के गिरने से ग्रामीणों में भी चिंता बढ़ गई है गनीमत यह रही कि मकान गिरने के दौरान हुई जनहानि नहीं हुई प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता दिलाने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के के मकान उपलब्ध कराने की मांग की है।
क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से मिट्टी और ईट से बने मकानों की दीवार पूरी तरह से नमी और सीलन सोख चुकी है सुबह के समय अचानक मकान की मुख्य दीवार हिली और देखते हैं कि पूरा मकान मलबे के ढेर में तब्दील हो गया गनीमत यह रही की दीवार चटकाने की आवाज सुनते ही घर के भीतर मौजूद लोग सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर की तरफ भागे। जिससे एक बहुत बड़ा नुकसान होने से बार-बार बच गया
उप जिलाधिकारी दातागंज विनोद कुमार ने बताया बारिश में हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है बारिश के कारण मकान गिरने की पुष्टि होने पर नियमों अनुसार सर्वे के आधार पर प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान का लाभ दिया जाएगा।