एबीवीपी बालोद नगर कार्यकारिणी की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा
बालोद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बालोद नगर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में हुई प्रांत कार्यकारी परिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी नगर इकाई के कार्यकर्ताओं को दी गई।
जिला संयोजक दिपेश साहू ने आगामी संगठनात्मक एवं छात्रहित से जुड़े कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की अपील की।
जिला छात्रा प्रमुख रिषिका बारले ने विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने, विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और छात्राओं से जुड़े विषयों को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा की।
बैठक में नगर मंत्री शान सोनी, नगर सह मंत्री विद्या साहू, यश राजपूत, नगर कार्यालय मंत्री देव कुमार साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्ययोजनाओं को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
