25 लाख अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
अलापुर/बदायूं। थाना अलापुर पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 5 किलो ग्राम अवैध अफ्रीम बरामद हुई जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए है पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन 220 नगद बरामद किए।
आपको बता दे 10 अक्टूबर को अलापुर पुलिस ने अलापुर म्याऊं रोड पर स्थित रुपानी कोल्ड स्टोर के सामने से दो आरोपियों को पकड़ा गया जिनके पास से पांच किलोग्राम अफीम बरामद हुए उन्होंने अपना नाम धर्मवीर निवासी कुंदन नगला थाना अलापुर बदायूं और अमित विश्वकर्मा निवासी गांव वजीरगंज़ जनपद गया बिहार बताया। पूछताछ में अमित ने बताया अमित बिहार में गया का रहने वाला है बिहार निवासी नवलेश यादव जो एक डॉक्टर है वह अफीम का कार्य करता है अमित के साथ पकड़े गए धर्मवीर का दोस्त है नवलेश ने यह अफीम देकर अमित को धर्मवीर के पास भेजा था नवलेश यादव के माध्यम से अफ्रीम उनके पास पहुंचती थी धर्मवीर अफीम को ढाबों पर आने जाने वाले ट्रक चालकों को फुटकर में बेचते थे अमित द्वारा लाया हुआ माल धर्मवीर चेक कर ही रहा था कि उनको पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना अलापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
दोनो आरोपियों को गिरफ्तार करने की टीम में थानाध्यक्ष सनी चौधरी, उप निरीक्षक विनोद कुमार,कांस्टेबल विजय कुंडू थाना अलापुर है।
