आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को गया सर्किट हाउस में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में दशहरा पर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, गया, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-01 एवं सदर-02) सहित गया नगर क्षेत्र के विभिन्न थानों के थानाध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक के दौरान दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा विधि-व्यवस्था संधारण के संबंध में आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई।
रिपोर्टर – त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार