Hapur (UP)
जिला हापुड़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हापुड़ के रामलीला मैदान से भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग को लेकर भव्य रथयात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।
राम वनवास की लीला के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के वन गमन का भावपूर्ण दृश्य प्रस्तुत किया गया। रथयात्रा को देखने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।
धार्मिक आस्था और रामलीला की परंपरा से जुड़ी इस रथयात्रा ने पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना दिया।
जिला हापुड़ से राहुल कुमार की रिपोर्ट।