मिशन शक्ति अभियान के तहत साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा और बाल विवाह के प्रति किया जागरूक
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने ब्लॉक हाथवंत के महाराज सिंह इंटर कॉलेज, पोपगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, बाल विवाह और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस टीम ने ऑनलाइन ठगी से बचने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करने और साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के तरीके बताए। साथ ही बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इनके खिलाफ जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
छात्र-छात्राओं को बताए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
112 — पुलिस आपातकालीन सहायता
1090 — महिला पावर हेल्पलाइन
1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन
181 — महिला हेल्पलाइन
1930 — साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन
1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
108 — एंबुलेंस सेवा
102 — गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा
101 — अग्निशमन सेवा
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में चुप न रहें और संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करें।
इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्रा, नारायण दत्त तिवारी, प्रिया गंगवार, ज्योति और शीतल सहित अन्य उपस्थित रहे।
मिशन शक्ति अभियान: साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा व बाल विवाह पर जागरूकता

















Leave a Reply