खबर कानपुर नगर
कानपुर नगर
पुलिस आयुक्त के निर्देशन में कमिश्नरेट पुलिस का सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वॉड, BDS और एंटी-सबोटाज टीम के साथ परेड ग्राउंड स्थित रामलीला मंच और आसपास के मैदान की चेकिंग, त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, संदिग्ध वस्तु और गतिविधि पर त्वरित सतर्कता, दीपावली और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी, कानपुर पुलिस की आम जनता से अपील संदिग्ध वस्तु दिखने पर तत्काल सूचना दें
त्योहारों के मद्देनजर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। डॉग स्क्वॉड, BDS यानी बम निरोधक दस्ता और एंटी-सबोटाज टीम के साथ परेड ग्राउंड स्थित रामलीला मंच और आसपास के पूरे मैदान में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखना और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि पर त्वरित सतर्कता सुनिश्चित करना है।
दीपावली और रामलीला के चलते परेड ग्राउंड में भारी भीड़ उमड़ रही है, ऐसे में पुलिस ने कोना-कोना खंगाला।
कानपुर पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत 112 पर सूचना दें।
जिला क्राइम ब्यूरो कानपुर – दीपक तिवारी











Leave a Reply