सकीट/एटा। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मलावन थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए, जबकि दूसरे के पास से अवैध देशी शराब मिली।
पुलिस के अनुसार, छछैना निवासी प्रेमपाल (50) पुत्र बांकेलाल को फ्लाईओवर के पास बंबे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा और 315 बोर के चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
वहीं, दूसरी कार्रवाई में हड़ाई निवासी लोकेंद्र पुत्र जसवीर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 21 पौआ अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजीव पवार, सुभाष चंद्र तथा आरक्षी रवि कुमार, अनुज कुमार, शुभम कुमार, अरुण बालियान और सुमित कुमार शामिल रहे।

