सुल्तानपुर के धनपतगंज ब्लॉक स्थित कमला केशव सरस्वती विद्या मंदिर के सभी शिक्षकों ने लोक तंत्र के पावन पर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का सदुपयोग किया।
विद्यालय के आदरणीय प्रधानाचार्य श्री मान आत्मा नन्द दूबे जी और जन शिक्षा विकास समिति सुल्तानपुर के जिला मंत्री आदरणीय श्री राम अकबाल द्विवेदी जी के मार्गदर्शन में शिक्षकों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया और अपने नेता का चयन किया। और उम्मीद की कि शिक्षक जनप्रतिनिधि उनके मुद्दों और जरूरतों के लिए उनकी आवाज को उच्च सदन में उठा कर उनका हक और अधिकार दिलाएंगे।
