मौसम विभाग के अनुसार तूफान अर्नब का असर राजस्थान में भी होगा।
बंगाल की खाड़ी में बने तूफान ‘अर्नब’ का असर अब प्रदेश में देखने को मिला है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 27 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
बुधवार देर शाम भरतपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में आसमान में बादल छा गए। देर रात कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर देखने को मिला है। पिछले 24 घंटों में जयपुर, पिलानी, सीकर, बाड़मेर और चूरू समेत प्रदेश के लगभग सभी शहरों में पारा करीब 2 डिग्री तक लुढ़क गया। अब बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने पर सर्दी और जोर पकड़ सकती है।
जयपुर शहर में आज सुबह से मौसम का मिज़ाज बदला हुआ था। शाम होते होते बादलों के साथ हल्की सी बारिश भी शुरू हो गई हैं जिससे मौसम ने एक दम से करवट ली है। हवाओं ने भी अपना मिज़ाज बदला है जो अभी ठंडी हो चली है जिससे एक दम से ठंड का मौसम हो गया है। बारिश अभी भी हो रही है जिससे आज करवाचौथ का चांद भी शायद ही नजर आये।
मौसम के एकदम से बदलने से तापमान 29 डिग्री से 24 डिग्री हो चला है। ये 3 दिन तक रहने की उम्मीद बताई गई हैं मौसम विभाग से।

