लोकेशन | बहराइच
ब्यूरो चीफ/समीर खान
बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में बिजली के तार चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 299 मीटर एल्युमिनियम बिजली का तार, दो बंडल और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज कुमार बाजपेई, मोनू कुमार बाजपेई और मोहम्मद आसिफ उर्फ शेरू के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।
बहराइच पुलिस की इस कार्रवाई से बिजली तार चोरों में मचा हड़कंप!
