दुद्धी(सोनभद्र)। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में वोकेशनल शिक्षा के अंतर्गत IT/ITES से जुड़े कार्यक्रम में छात्राओं को डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम I C A EDU Skills Pvt. Ltd. के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं को कंप्यूटर संचालन, डेटा एंट्री, टाइपिंग कौशल, डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने, डेटा की सुरक्षा तथा कार्यालयों में कंप्यूटर के उपयोग की व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें डेटा एंट्री क्षेत्र में आवश्यक दक्षताओं और रोजगार की संभावनाओं से भी अवगत कराया गया।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में तकनीकी ज्ञान, कंप्यूटर कौशल और व्यावसायिक दक्षता विकसित कर उन्हें भविष्य के रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना था।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य शोभा यादव, डॉ. प्रीति शर्मा, गीता यादव, कुमारी आरती, राधा, आकांक्षा कुमारी, मंजू लता और पुष्पा देवी के साथ वोकेशनल शिक्षक मनीष कुमार उपस्थित रहे।
