ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक मनाया जाएगा स्वतंत्रता सप्ताह*

```

*आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक मनाया जाएगा स्वतंत्रता सप्ताह*

जनपद के प्रत्येक घर, सरकारी /गैर सरकारी संगठनो व संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओ, वाणिज्यिक एवं व्यवसायिक संस्थानों पर लहराएगा तिरंगा झण्डा

 

 

 

प्रत्येक नागरिक के मन में देश प्रेम की भावना जाग्रत करना है हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य

हमीरपुर 27 जुलाई 2022
आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आगामी 11 से 17 अगस्त 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाना है तथा 13 से 15 अगस्त 2022 तक ‘‘ हर घर तिरंगा’’ अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर/ भवन पर तिरंगा झंडा फहराया जायेगा। इस अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी।

 

 

 

इस मौके पर जिलाधिकारी ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में सभी लोगों व विभागों को सहयोग करने तथा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने तथा लोगों को इसके बारे में जागरूक करने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान को सफल बनाने हेतु सभी विकास खंडों में कंट्रोल रूम बना लिया जाय। अभियान के दौरान संबंधित अधिकारी भ्रमणशील रहकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे। सभी बीडीओ सुचारू व्यवस्था हेतु न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दे । कार्यक्रम के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली जाय। ज्ञात हो कि अभियान के लिए जनपद स्तर पर डीपीआरओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका नम्बर 05282- 298176 है।
जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे लोग जो स्वयं खरीद कर अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने में असमर्थ होंगे उन लोगों को निशुल्क झंडा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के समय में सभी व्यक्ति तिरंगे का सम्मान बना कर रखेंगे तथा तिरंगा निर्धारित मानक के अनुसार हो, यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। कहा कि तिरंगा जमीन पर ना गिरने पाए। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त झंडा नहीं फहराया जाए और फहराने में तिरंगे के सम्मान का विशेष ध्यान दिया जाए। सरकारी कार्यालयों में केवल खादी के तिरंगे फहराए जायेगे ।

 

 

 

 

 

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी दशा में तिरंगे को उल्टा ना फहराया जाए, फहराए जाने वाले प्रत्येक तिरंगे में अशोक चक्र अनिवार्य रूप से बना होना चाहिए। तिरंगे का अपमान करने / उल्टा फहराने पर संबंधित के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जाग्रत करने के उद्देश्य से स्वतंत्रता के प्रतीक के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना इस अभियान का उद्देश्य है। जिलाधिकारी ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम प्रत्येक सरकारी अधिकारी/कर्मचारी, शिक्षकगण, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमो ,स्वयं सहायता समूहो, विभिन्न नागरिक संगठनो आदि के सहयोग से क्रियान्वित किया जायेगा। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर सम्बन्धित विभाग द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन करते हुये शत प्रतिशत घरो, दुकानो ,कार्यालयो ,शैक्षणिक संस्थानो तथा नलकूपो इत्यादि पर झण्डा फहराने हेतु जागरूक किया जाय। जनपद के समस्त सरकारी सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानो, शैक्षणिक संस्थानो, व्यवसायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनो, रेस्टोरेंट, शापिंग कामप्लेक्स, पुलिस चौकी ,थाना इत्यादि को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से झण्डा फहराये जाने हेतु शामिल किया जायेगा। बताया कि अभियान के समय प्रयोग होने वाले प्रत्येक झंडे निर्धारित मानक के अनुसार होने चाहिए। झंडों का आकार आयताकार होना चाहिये तथा इसकी लम्बाई व चौड़ाई का अनुपात 3ः2 होना चाहिये ।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्रा , अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, जिला विकास अधिकारी विकास , डिप्टी कलेक्टर राजेश मिश्रा अन्य सभी जिला स्तरीय अधिकारी अन्य संबंधित मौजूद रहे।
*ब्यूरो चीफ हमीरपुर
कैलाश चंद्र सोनी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *