ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

बैट पकड़े क्रिकेट ग्राउंड में उतरीं जाह्नवी कपूर, फैंस ने बताया केएल राहुल का रिप्लेसमेंट

Jahnavi Kapoor
```

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इंडस्ट्री में बतौर अदाकारा अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। धड़क से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली जाह्नवी ने रूही, गुंजन सक्सेना और गुड जेरी जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों अपनी खास जगह बना ली है। वहीं अब वह अपनी आगामी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के लिए खूब मेहनत कर रही हैं। इस फिल्म में अदाकारा एक क्रिकेेटर की भूमिका में नजर आने वाली है। ऐसे में एक्ट्रेस मैदान पर क्रिकेट की जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं। अपनी फिल्म में अपने किरदार को बखूबी निभाने के लिए बोनी कपूर की लाडली ने फेमस क्रिकेटर्स से ट्रेनिंग भी ली है। प्रैक्टिस करते हुए जाह्नवी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो चुकी है। वहीं मिस्टर एंड मिसेज माही के सेट से जाह्नवी की ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसकी इंटरनेट वर्ल्ड में खूब चर्चा हो रही है। जाह्नवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो क्रिकेट खेलती दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में अदाकारा ने व्हाइट कलर का टैंक टॉप के साथ गोल्डन कलर का शॉर्ट पहन रखा है और अपने दोनों हाथों से उन्होंने बैट को पकड़ा हुआ है। वहीं उनके कंधे पर ढ़ेर सारी बैंडेज लगी दिखाई दे रही है जिसका मतलब साफ है कि एक्ट्रेस अपनी फिल्म के लिए कितनी मेहनत कर रही हैं। मिस्टर एंड मिसेज माही के सेट से अपनी पहली फोटो शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने कैप्शन में लिखा, एक मिनट हो गया है। कैप्शन के साथ उन्होंने बैट और बॉल की इमोजी और हैशटैग में मूवी का नाम भी लिखा है। जाह्नवी की क्रिकेट खेलते हुए उनके दोस्त और फैंस ने बहुत सारे कॉमेंट किए है। जाह्नवी की इस पोस्ट को कुछ ही वक्त में 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो जाह्नवी की पोस्ट पर काफी मजेदार और फनी कॉमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “माफ करना विराट पर जाह्नवी मेरी फेवरेट क्रिकेटर है।” दूसरे यूजर ने कहा, अब टीम इंडिया की पहचान है। तीसरे यूजर ने लिखा, अब तक का सबसे अच्छा क्रिकेटर। एक अन्य यूजर ने लिखा, मिल गया केएल राहुल का रिप्लेसमेंट। एक फैन ने सवाल करते हुुए पूछा, कब से क्रिकेट। बता दें कि मिस्टर एंड मिसेज माही में जाह्नवी कपूर के साथ एक्टर राजकुमार राव लीड रोल में नजर आएंगे। इससे पहले राजकुमार और जाह्नवी की जोड़ी को दर्शक फिल्म रूही में साथ देख चुके हैं। मिस्टर एंड मिसेज माही के अलावा जाह्नवी फिल्म बवाल में दिखाई देंगी। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ वरुण धवन अहम रोल में है। इस फिल्म में पहली बार दोनों स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *