ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

आमिर खान को कलश पूजा करते देख भड़के लोग, एक्टर की क्लास लगाते हुए बोले- बॉयकॉट का डर बाबू भैया…

Aamir Khan worshiping Kalash
```

सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इसी बीच आमिर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिनमें वो अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ पूजा-पाठ करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को लेकर एक बार फिर दंगल एक्टर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। आमिर को पूजा करते देख लोगों का कहना है कि ये कहीं लाल सिंह चड्ढा का असर तो नहीं है।आमिर खान की जो तस्वीरें सामने आई है उसमें वो श्आमिर खान प्रोडक्शंस’ में कलश पूजा कर नजर आ रहे हैं। आमिर की पूजा करते हुए फोटोज को लाल सिंह चड्ढा के डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद एक्टर को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है और आमिर का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है। सामने आई तस्वीरों में आमिर और किरण राव साथ में हिन्दू रीति रिवाज से कलश पूजा करते दिख रहे हैं। कुछ तस्वीरों में आमिर और किरण दोनों आरती कर रहे हैं तो कुछ तस्वीरों में आमिर अकेले ही पूजा करते दिख रहे हैं, एक फोटो में अभिनेता भगवान को तिलक लगाते नजर आ रहे हैं। फोटो में आमिर ब्लू डेनिम और हुड्डी के साथ गमछा और सिर पर टोपी पहन रखी है। सोशल मीडिया पर आमिर की तस्वीरों पर लोग मजेदार कॉमेंट कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें जमकर खरी-कोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-यह लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने का कमाल है। तो वहीं, दूसरे ने लिखा ब्रैंड मिलने बंद हो गए तो हिंदू बनने का नाटक शुरू कर दिया। वहीं एक और यूजर ने लिखा- बॉयकॉट का डर बाबू भैया… बॉयकॉट का डर। बता दें कि आमिर खान को आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म की रिलीज से पहले से ही इसका विरोध शुरु हो गया था और लोगों ने एक्टर को उनके पुराने विवादित बयानों को लेकर खूब ट्रोल किया था साथ ही उनकी फिल्म को भी बायकॉट कर दिया था जिसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *